Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्साहपूर्वक छात्र-छात्राओं ने लगवाया टीका

संवाददाता 12-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220112-WA0010

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के इंटर कालेज में लगातार तीसरे दिन 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड का टीका लगाया गया। अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने टीका लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित किया।

बुधवार को भदौरा सीएससी से इंटर कॉलेज पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को को वैक्सीन और कोविडशील्ड का टीका लगाया । कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीका लगवाने में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया । स्वास्थ्यकर्मी सिंपी कुमारी ने बताया कि लगातार तीसरे दिन गहमर इंटर कॉलेज में बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक कोवैक्सीन के लगभग 1100 और कोविडशील्ड के लगभग 500 डोज बच्चों को लगाए जा चुके हैं। यहां वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आगे अन्य विद्यालय में टीकाकरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आठवें दिन भी अनिश्चतकालीन धरना जारी
Next: प्रवक्ता पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.