Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रवक्ता पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष

संवाददाता 12-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220112-WA0014

गहमर(गाजीपुर)। एशिया के बड़े गांव की बेटी का दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड में संस्कृत विषय मे प्रवक्ता के पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। चयन के पश्चात दिल्ली से बुधवार को घर वापसी पर अपनी बेटी का शुभचिंतको ने फूल मालाओं से लादकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

जानकारी अनुसार तहसील क्षेत्र के गहमर गांव निवासी चिकित्सक हरेंद्र नाथ उपाध्याय की पुत्री दीपमाला उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा स्थानीय गांव से पूरी हुई। तत्पश्चात उच्च शिक्षा उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में प्राप्त की ।परास्नातक की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने 2004 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा में सम्मिलित होकर शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण किया जो कि उस समय गाजीपुर जनपद में मात्र दो ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण कर पाए थे। संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करते हुए उन्होंने संस्कृत विषय में ही पी एच डी की डिग्री प्राप्त की। दिल्ली के ही एक निजी संस्थान में अच्छे पद पर सेवा देने के साथ-साथ वे संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी भी कर रही थी कि उनका चयन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा संस्कृत विषय के प्रवक्ता पद पर हो गया। चयन का समाचार सुनकर उनके परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया । बुधवार को घर वापसी पर सुबह शुभचिंतकों ने फूल मालाओं से लादकर एवं मिठाई खिलाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस संबंध में डॉ दीपमाला उपाध्याय ने बताया कि कड़ी मेहनत गुरुजनों एवं माता पिता के आशीर्वाद के फल स्वरुप यह मुकाम मैंने हासिल किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है बस उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उक्त अवसर पर बीना उपाध्याय, कर्नल रणजीत उपाध्याय, आलोक चौधरी , उमेश सिंह, गिरधारी जायसवाल, मृत्युंजय उपाध्याय, रेशमा खातून , आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्साहपूर्वक छात्र-छात्राओं ने लगवाया टीका
Next: तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.