Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फसल बर्बाद होने पर 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दावा करें प्रस्तुत

ब्यूरो 12-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी ने समस्त कृषको को सूचित किया है कि फसल बर्बाद होने पर जनपद के किसानों को 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दावा पत्र जमा करना होगा।

यह दावा पत्र विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय, जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक कार्यालय अथवा तहसील स्तरीय बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि में से किसी एक के पास जमा कर सकते है। इस पर संयुक्त टीम फसल क्षति का सर्वे करेगी। इसके पश्चात क्षतिपूर्ति देने की कार्यवाही किया जायेगा। किसानों के फसल का बीमा करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चल रही है। जनपद में इसके लिए एच०डी०एफ०सी० इर्गाे , लिमिटेड कम्पनी नामित है। प्राकृतिक आपदा से फसल की क्षति की सम्भावना है। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि फसल बर्बाद होती है तो वे 72 घंटे के अंदर फसल क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए दावा पत्र जमा कर दे। इसके लिए फसल बीमा कम्पनी के लिए टोल- फ्री नम्बर 1800-889-6868 1800-2660-700 व क्राप- इन्श्योरेन्स एप्प के माध्यम से दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। तहसील स्तरीय बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि का मोबाईल नम्बर निम्नवत् है, जिनसे सम्पर्क कर आप शिकायत दर्ज करा सकते है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष लोक अदालत का आयोजन 22 को
Next: प्रधानाचार्यो संग डीएम ने की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.