Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन भी जारी

संवाददाता 14-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220114-WA0010

गहमर(गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना की 11 वे दिन भी जारी रहा।

कोरोना काल से पुर्व गहमर स्टेशन रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव रेल प्रशासन के आश्वासन के बावजूद भी पुनः शुरू नहीं किए जाने से आक्रोशित भूतपूर्व सैनिक संगठन व रेल पुनः ठहराव समिति,गहमर के नेतृत्व में विगत 4 जनवरी से चल रहे अनिश्चतकालीन आन्दोलन को शुक्रवार के 11 वें दिन रेलयात्री कल्याण समिति भदौरा ने भी लिखित रूप से समर्थन देते हुए आंदोलन का हिस्सा बना।

वही रेल यात्री कल्याण समिति के केंद्रीय महामंत्री बृज बिहारी चौबे ने आंदोलनकारियों को फोन से समर्थन दिया । रेल यात्री कल्याण समिति भदौरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ टेटा सिंह समर्थन देते हुए कहा कि रेल प्रशासन द्वारा आश्वासन के बावजूद भी आंदोलनकारियों के ट्रेनों का पुनः ठहराव नहीं दिया जाना रेल प्रशासन की तानाशाही रवैया को दर्शाता है ।उन्होंने रेल मंत्रालय से गहमर रेलवे स्टेशन पर अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है ।और आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों के आंदोलन में रेल यात्री कल्याण समिति हर लोकतांत्रिक लड़ाई का पूर्णरूपेण समर्थन करेगी । अनिश्चितकालीन आंदोलन के 11वें दिन शुक्रवार भी कोई भी जिम्मेदार अनशनकारियों का हाल-चाल तक भी जानने नहीं पहुंचा ।
रेल यात्री कल्याण समिति के केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन मिलने से आंदोलनकारियों में एक नए जोश का संचार हुआ है अनशन कर रहे आंदोलनकारियों ने बताया कि अब रेलवे प्रशासन से लड़ाई आर-पार की होगी। 15 जनवरी को दिन में 11 बजे यह धरना आमरण अनशन में तब्दील हो जायेगा। जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी आमरण अनशन जारी रहेगा । इस मौके पर रेलयात्री कल्याण समिति भदौरा के अध्यक्ष के अलावा महामंत्री संजीव सिंह सचिव पंकज गुप्ता संयोजक सुमंत सिंह सकरवार के साथ ही आंदोलनकारी व्यापार मंडल गहमर के अध्यक्ष व पुर्व प्रधान दुर्गा चौरसिया,भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, महामंत्री शिवानंद सिंह, चंदन सिंह, कुणाल सिंह, प्रमोद सिंह रेल पुन: ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह, सुधीर सिंह, हेराम अखंड सिंह गहमरी, ओम प्रकाश सिंह,आदर्श सिंह सिकरवार,गिरधारी गुप्ता,कामदेव सिंह,महेंद्र प्रताप हिन्दू, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Next: सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ और स्वच्छ भारत बनाने का लिया गया संकल्प

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.