Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 14-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220114-WA0009

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव में बीते रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय नवविवाहित का शव फांसी के फंदे पंखे से लटकता मिला। जिसमें वांछित अभियुक्त को गुरुवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार कि दोपहर मतसा गांव निवासिनी 22 वर्षीय विवाहिता सुलेखा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। जिस पर मृतका के पिता शिव सागर यादव ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दहेज हत्या का आरोपी मतसा बाजार में है। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त 24 वर्षीय संजय यादव निवासी ग्राम मतसा को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां से शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वार्षिकोत्सव कार्यक्रम स्थगित
Next: अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन भी जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.