Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ और स्वच्छ भारत बनाने का लिया गया संकल्प

ब्यूरो 14-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220114-WA0014

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मंडल एवं स्वयंसेवकों ने विकासखंड सैदपुर, सदर, करंडा एवं जमानिया में प्रमुख रूप से सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ और स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया साथ ही मतदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में 75 लाख युवा सूर्य नमस्कार कर देश को स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प ले रहे। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा ग्रामों में स्वच्छता अभियान चलाकर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों गंगा दूत अलग-अलग गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सूर्य नमस्कार किए जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा दूत गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर पारसनाथ यादव प्रशिक्षक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विवेक प्रजापति, अमन, प्रद्युमन शर्मा, नीतू, खुशबू वर्मा, चंदन पटेल, राजकुमार चौधरी, रंजीत, अभिमन्यु आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन भी जारी
Next: पूर्णकालिक सचिव ने विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया जेल का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.