Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साधन सहकारी समिति से यूरिया नदारत, किसान परेशान

संवाददाता 14-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया(गाजीपुर)। साधन सहकारी समिति मलसा पर 3 महीने से यूरिया और डाई न मिलने से किसान परेशान हैं। खाद न मिलने से किसानों की फसल का नुकसान हो रहा है।
ज्ञात हो कि साधन सहकारी मलसा पर खाद का वितरण होता रहा है। बिगत साल रबी की बुवाई के समय साधन सहकारी समिति पर आयी खाद के वितरण में कुछ अनियमितता पाई गई। जिसके कारण समिति पर खाद की आपूर्ति बंद करा दिया गया था। फिर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच कराने के बाद उसकी रिपोर्ट कृषि अधिकारी गाजीपुर को दे दी गयी लेकिन इसके बाद भी खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। समिति के संबंधित किसान सूर्य बली सिंह‚ तेज बहादुर यादव‚ विनय राय‚ सुरेश यादव‚ घनश्याम सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों से समिति पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति के सचिव रविंद्र नाथ राय ने बताया कि विगत साल रबी के बुवाई के समय आई खाद के वितरण में कुछ यांत्रिक कमियां पाई गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने इसकी जांच करायी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक के धक्के से अधेड़ घायल
Next: डाटा फीडिंग का कार्य तेज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.