Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंसकर्मियों की तत्परता से मरीजों की बची जान, मिला सम्मान

ब्यूरो 15-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220115-WA0057

ग़ाज़ीपुर। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा आपात काल में लोगों की सही मददगार बनकर उन्हें नया जीवन प्रदान कर रही है। यह सब कुछ संभव हो पाता है एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेकनीशियन (ईएमटी) की बेहतर सूझबूझ की बदौलत। इसी को देखते हुए गुरुवार को आधा दर्जन एंबुलेंस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबन्धक संदीप चौबे ने बताया कि शासन की मंशा है कि पीड़ित या उनके परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस पर कॉल करने के बाद बताए गए लोकेशन पर कम समय में रिस्पांस देकर उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल पहुंचाया जाए, जिससे मरीज का समय से इलाज हो सके और उनकी जान बचाई जा सके। ऐसे ही मरीजों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले पायलट उमेश कुमार, लाला, संतोष यादव, अशोक कुमार, सदन यादव और आईएमटी केसर सिंह ईएमटी को 108 एंबुलेंस के मंडल अधिकारी सुमित दुबे और जोनल अधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 व 102 एंबुलेंस की संख्या 42 है। अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक करीब 5000 लोगों को एंबुलेंस सेवा के माध्यम से रिस्पॉन्स किया गया है, जिसमें से कई गंभीर मरीज भी आए, जिन्हें जिला अस्पताल के द्वारा रेफर करने पर वाराणसी बीएचयू एवं ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है।
एंबुलेंस चालक उमेश कुमार ने बताया कि इस सम्मान से हम लोगों के कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। हम आगे दोगुनी उर्जा से रिस्पांस दे सकेंगे। पायलट लाला ने बताया कि उन्हें इस तरह के सम्मान की उम्मीद नहीं थी। वह हमेशा फोन आते ही बताए गए लोकेशन की तरफ निकल पड़ते हैं, लेकिन सम्मान मिलने से हौसला और भी बढ़ेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “नेकी की दीवार” स्टाल पर अंतिम दिन लगी काफी भीड़
Next: 1 किग्रा0 250 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.