Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांग शौचालय में हुए तोड़ फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश

संवाददाता 18-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220118-WA0010

नगसर(गाजीपुर)। नगसर मीर राय के प्राथमिक विद्यालय में पिछले चार माह पहले बना दिव्यांग शौचालय में हुए तोड़ फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने नगसर थाना में लिखित तहरीर दिया। प्रा0विद्यालय के शिक्षकों पर गम्भीर आरोप लगाया।

विधानसभा चुनाव के व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी सेवराई ने नगसर ग्राम सचिव को शौचालय आदि व्यवस्था को दुरूस्त करने और कोई शिकायत नहीं मिलना चाहिए के सुझाव पर ग्राम प्रधान के साथ प्राथमिक विद्यालय नगसर में गये जँहा पिछले चार माह पहले का बना दिव्यांग शौचालय का दरवाजा समेत रैम्प और कमोड आदि टूटा हुआ और ध्वस्त मिला जिसपर प्रधानाध्यापक से पूछने पर अनभिज्ञता जताया गया। नगसर मीर राय ग्राम प्रधान विजयशंकर राय ने बताया कि विद्यालय में रहकर भी प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में हुए तोड़फोड़ की जानकारी नहीं देना घोर लापरवाही है जो क्षम्य नही है।जांच करके दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नगसर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है।नगसर थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा लिखित तहरीर मिली है मौके का मुआयना भी कर लिया गया है जांच करके दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मात
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सारा सामान जल कर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.