Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय हुई तो होगी कार्यवाई-डीएम

ब्यूरो 20-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220120-WA0032

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि वर्तमान में रबी फसलों की टॉप-ड्रेसिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है तथा कृषकों द्वारा रसायनिक उर्वरकों का तेजी से क्रय कर फसलों में प्रयोग भी किया जा रहा है।

इस निमित उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण को सुचारू ढ़ंग से निरन्तरता बनाये रखने हेतु 20.01.2022 को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में बैठक सम्पन्न के दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि आप लोग उर्वरक का वितरण अन्य जनपदो एवं प्रान्तों में न करे तथा यूरिया उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों का टैगिंग न करें। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का वितरण पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही कृषकों को किया जाय, यदि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। किसान भाईयों से अनुरोध है कि जोत बही एवं आधार कार्ड के साथ आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक का क्रय करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है-विनोद शर्मा
Next: कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का होगा चिन्हीकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.