Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व शहर कोतवाल सहित चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 22-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। पूर्व शहर कोतवाल विमल मिश्रा सहित चार के विरुद्ध एडीजे (एससी-एसटी) कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार की रात एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट, गाली गलौज, धमकी का मामला कोतवाली में दर्ज किया गया। इसकी विवेचना की जिम्मेदारी सीओ सिटी ओजस्वी चावला को दी गई है।

एडीजे (एससी-एसटी) की कोर्ट में शहर कोतवाली के रजदेपुर देहाती शेखपुरा के तेतारू राम ने धारा 156 (तीन) के तहत वाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि उन्हें तथा उनकी पत्नी को पिछले साल 24 जून को उनके पुत्र अनिल कुमार तथा बहू ने मारा पीटा और घर से निकाल दिया। उसकी लिखित शिकायत वह शहर कोतवाली में किए लेकिन पुत्र-बहू के विरुद्ध कार्रवाई के बजाए उल्टे उन्हें और पत्नी को पांच-छह जुलाई को रजदेपुर पुलिस चौकी में सुबह से शाम तक बैठा कर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। उनको जाति सूचक गालियां तक दी गईं। फिर शांति भंग में उनका चालान कर दिया गया। तब इसकी शिकायत तेतारू राम ने ऊपर के पुलिस अधिकारियों से की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एफआईआर में तेतारू राम ने पुत्र अनिल कुमार को भी मुल्जिम बनाया गया है। उनके अलावा रजदेपुर के एसआई अनिल कुमार तथा दीवान भी मुल्जिम हैं। शहर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुआ है आरोपित पूर्व शहर कोतवाल विमल मिश्रा इस वक्त वाराणसी के रोहनिया थाने के इंचार्ज हैं जबकि दूसरे आरोपित एसआई संदीप दूबे नंदगंज थाने में तैनात हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के 180 मतदान केन्द्र तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त
Next: बरूइन के लाल को सरस्वती पत्रिका के सम्पादन का मिला दायित्व

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.