Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश के विकास हेतु हम सब करें अपने कर्तव्यों का समुचित पालन-प्रो.संजीव सिंह

ब्यूरो 24-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20220124_182349

जमानियां(गाजीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो.सिंह ने शिक्षार्थियों सहित उपस्थित सभी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सभी से अधिकार की तुलना में कर्तव्य पर बल देते हुए प्रदेश के उत्थान में अपनी सकारात्मक भूमिका के लिए ईमानदारी से आगे आने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हम प्रदेशवासियों को अपने प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु संकल्पित होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं के अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और आनुपातिक रूप से घटते स्त्री लिंगानुपात पर चिन्ता जताते हुए बालिका संरक्षण को आवश्यक बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वयं सेवक सेविकाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सकारात्मक भूमिका निभाने की पहल हेतु उपस्थित सभी को शपथ दिलवाया। स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम को रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र, स्वयं सेवक रवि कुमार खुशबू कुमारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर कोविड नियमों का पालन करते हुए स्वयं सेवक सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खुशहाल परिवार दिवस पर 324 महिलाओं ने अपनाई नसबंदी
Next: दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.