Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत महिला एवं बाल विकास ने 2008 में की थी-पूर्णकालिक सचिव

ब्यूरो 24-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरदह में प्रातः 11ः30 बजे सुश्री कामायनी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमित कुमार राय जिला समन्वयक सहभागिता प्रभारी एवं बालिका शिक्षा एवं श्रीमती प्रेमा सिंह वार्डेन अध्यापक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरदह विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए।

सचिव द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बताया गया कि 24 जनवरी के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभाल संभाला था। इसलिए इसदिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरूआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी। इस दिन बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शाामिल है। यह दिवस समाज में बालिकाओं की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन समाज में मौजूद बालिकाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में मौजूद भेदभावों को रोकने, बालिकाओं की देश में आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने व बालिकाओं के प्रति होने वाले शोषण को रोकने के उद्देश्य से कार्य किया जाता है। निसंदेह, वर्तमान समय में लड़कियां हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम कर रही हैं। शहर ही नहीं बल्कि गांवों की लड़कियां आज अपने हुनर, योग्यता व बुद्धि से देश का नाम रोशन कर रहीं है। ऐसे में हर लड़की को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसकी जिम्मेदारी देश द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में पूरी की जाती हैं। लड़कियों को पता होना चाहिए कि उनके पास शिक्षा, स्वतंत्रता, पोषण इत्यादि अधिकार प्राप्त हैं।
जिला समन्वयक सहभागिता प्रभारी एवं बालिका शिक्षा, गाजीपुर के द्वारा बताया गया कि आज हमारा देश स्मार्ट इण्डिया की श्रेणी में अग्रसर है, लेकिन आज भी यहां कई जगहों पर बेटी की हैसियत नहीं बढ़ पाई है। बेटी के जन्म पर आज भी लोग बधाई देने से पहले कई बार सोचते है, बेटे की चाह में बेटी को गर्भ में ही मार दिया जाता है। इसके साथ ही समाज की बेटियों के अधिकारों व सम्मान की जंग आज भी बरकरार है। समाज में लड़कियों की यही परिस्थितियों को देखते हुए, राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का निर्माण लिया गया जिसको मनाने की शुरूआत साल 2008 में की गई थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद मे 50 प्रतिशत बूथो पर लगेगे नेट एवं सी0सी0टी0बी0 कैमरा
Next: विधिक सहायता क्लीनिक एकल खिड़की की तरह करेगें कार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.