Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे होगा झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान

ब्यूरो 24-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम0पी0सिंह ने 26 जनवरी, 2021 को मनाये जाने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी एवं एन0सी0सी0 स्काउट द्वारा तथा प्रभात फोरी दो भागो मे आयोजित की जायेगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुॅचकर समाप्त होगी तथा पी0जी0 कालेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी तथा नेहरू स्टेडियम से आदर्श गांव होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम तक 30000 मीटर मैराथन दौड के बाद पुरस्कार की व्यवस्था जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आये बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिको को मिष्ठान वितरण की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा किया जायेगा। झण्डारोहण के पश्चात 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे तथा ऐसे स्थलो पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे इसके अतिरिक्त समस्त टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जायेगा तथा सभी मलिन बस्ती की सफाई, अभियान चलाकर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा मलिन बस्ती बंधवा एवं ग्रामीण रजदेपुर में स्वास्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला चिकित्सालय से कलेक्टेªट होते हुए महिला चिकित्सालय तक जागरूकता रैली का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किया जायेगा। 12ः30 बजे जिला अस्पताल /महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य किया जायेगा। 02ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा।
उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25/26 जनवरी, 2022 की रात्रि में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाताओं को कल दिलाया जायेगा शपथ
Next: जनपद मे 50 प्रतिशत बूथो पर लगेगे नेट एवं सी0सी0टी0बी0 कैमरा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.