Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाताओं को कल दिलाया जायेगा शपथ

ब्यूरो 24-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश पर जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिह ने रायफल क्लब सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु जागरूकता करते हुए सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु 25 जनवरी-2022, को शपथ दिलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अतः समस्त जनपद/ तहसील/ विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि 25 जनवरी 2022 को अपन-अपने कार्यालय के कर्मचारियों तथा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने एवं अपने आसपास के लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाना सुनिश्चित करें। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले समारोहों को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जनपद में मनाया जाए। उन्होने कहा कि विगत वर्षों की भांति जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में जनपद स्तर पर पहले से मौजूद योजना के अलावा विभिन्न घटक शामिल होंगे। उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकलाप यथा बीएलओ आनलाईन मोड में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए नये मतदाताओं को सम्मानित एवं ईपिक वितरण किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं, महिला मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, समाज के कमजोर वर्गों को शामिल किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
Next: समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे होगा झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.