Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू कॉलेज स्वर्ण जयंती द्वार शिल्पियों को किया सम्मानित

ब्यूरो 27-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220127-WA0019~2

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं हिंदू इंटर कॉलेज के संयुक्त रूप से उत्तर तरफ निर्मित स्वर्ण जयंती द्वार के शिल्पियों को प्रबन्ध समिति के उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव एवं हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने माल्यार्पण अंग वस्त्रम एवं मिष्ठान्न देकर उनके कार्य के सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप प्रबन्धक ने राजमिस्त्री जयराम, अंगद कुमार, श्रमिक राम किशुन, शिवजी, विजय और सूबेदार के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि द्वार के निर्माण में मन वचन तथा कर्म से जिन लोगों ने सहयोग किया है प्रबन्ध समिति उन सभी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करती है। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने कहा कि आपके श्रम से यह दिव्य,भव्य और सुंदर स्वर्ण जयंती द्वार बनकर तैयार हुआ हिंदू कॉलेज परिवार आपका आभारी है।

इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ अरुण कुमार, अवध नारायण सिंह यादव, संतोष कुमार पाटिल, ओम प्रकाश सिंह, बृज बिहारी यादव, चंद्रबली सिंह, संदीप यादव, राहुल यादव, मनोज कुमार सिंह, आलोक कुमार जायसवाल, कमलेश प्रसाद, बिरेंद्र कुमार राजभर आदि ने श्रम शिल्पियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमानियाँ से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह व जंगीपुर से विधायक विरेन्द्र यादव प्रत्याशी घोषित
Next: गर्भवती व धात्री का कोविड टीकाकरण जरूरी, सभी निभाएं जिम्मेदारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.