Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जब ग्रामीण भड़क उठे

संवाददाता 27-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220127-WA0026

नगसर(गाजीपुर)। पंद्रहवाँ वित्त आयोग से जिलापंचायत सदस्य के द्वारा जमानिया क्षेत्र के सोंनहरिया में लगभग 5 लाख रुपये के लागत से 140 मीटर सी सी रोड बनाने में घटिया किस्म के निर्माण और सिर खानापूर्ति करने को देखकर ग्रामीण भड़क उठे और दर्जनों की संख्या में पहुंचकर काम को रोकवाने के बाद जे ई समेत उच्चाधिकारियों को घटिया निर्माण की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जेई मौके पर पहुंचे और अपने अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटिया काम करने की पुष्टि की और काम को मानक के अनुरूप करने का आश्वासन दिया।

सोनहरिया ढ़ढ़नी मार्ग से जटावीर बाबा स्थल तक 140 मीटर तक का सी सी कार्य करने के लिए 5 लाख रुपये का बजट पंद्रहवाँ वित्त से मिलने के बाद एकदम घटिया निर्माण होने से रुष्ट ग्रामीणों ने क्षेत्र के जिलापंचायत सदस्य बसन्त यादव से इसकी शिकायत करतें हुए कमीशन बाजी और अधिकारियों की मनमानी की बात कही जिस पर बसन्त यादव गुरुवार को मौके पर पहुंचकर सीसी निर्माण में हुए लापरवाही की बात स्वीकार किया और कहा कि ऐसे घटिया निर्माण करने वाले लोगों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही में मैं अपने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ भी करने को हर समय तैयार हूं।
निर्माण के समय पहुंचे जेई रामकृत यादव ने कहा कि तय मानक के हिसाब से काम नहीं होने से ग्रामीणों का नाराज होना जायज है उच्चाधिकारियों को अवगत किया गया है मानक के अनुसार ही काम कराया जाएगा।
इस मामले के बारे में अपर मुख्य अधिकारी सुजीत मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में आते ही काम रोक दिया गया है और फिर से तोड़कर मानक के अनुरूप ही काम करने का निर्देश जारी किया गया है नही तो भुगतान रोककर उचित कार्यवाही की जाएगी।
गांव के देवस्थान पर जाने वाले मार्ग के निर्माण में अनियमितता और तय मानक के अनुरूप कार्य नही करने की सूचना पर ग्राम प्रधान राकेश राय, सतेंद्र सिंह, उमेश राय, जगरदेव राय, बिपुल राय, गुड्डन राय, जुगनू, बुच्ची, अरुण सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर पहुंचकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताया और तय मानक के अनुसार ही काम करने का चेतावनी दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गर्भवती व धात्री का कोविड टीकाकरण जरूरी, सभी निभाएं जिम्मेदारी
Next: नहर पटरी पर मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हुई हत्या

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.