Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर पहुँच रहा मतदाता कार्ड

ब्यूरो 29-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियाँ(गाजीपुर)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार घर बैठे मतदाताओं को उनके घर पर मतदाता पहचान पत्र पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है और डाक विभाग के माध्यम से मतदाताओं को उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।

जनपद से मतदाता पहचान पत्र प्राप्त होने के बाद तहसील के कर्मचारी गांववार छांट कर उसे लिफाफे में डाल कर उसकी सूची तैयार कर रहे है और तैयार लिफाफे मे पता लिख कर डाक विभाग के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। आयोग के दिशा-निर्देश के तहत मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर हर वोटर तक मतदाता पहचान पत्र चुनाव से पहले पहुंचाने की जिम्मेदारी डाकिया को दी गई है। सकुशल मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। खासकर अधिक से अधिक वोटर मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसका ख्याल रखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र वितरण का जिम्मा इस बार निर्वाचन आयोग ने डाक विभाग को दिया है। इससे पहले मतदाता पहचान पत्र बांटने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी जाती थी, लेकिन इस बार सूची पुनरीक्षण कार्य में जो मतदाता कार्ड बनाए गए हैं, उन्हें डाकिया घर-घर पहुंचाएगा। इससे मतदाताओं को घर बैठे उनका कार्ड मिल जाएगा। मतदाता आसानी से घर बैठे अपना पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि तब तक करीब छ हजार मतदाताओं के कार्ड बनकर डाक विभाग के माध्यम से भिजवाया जा चुका है। जैसे जैसे वोटर आईडी प्राप्त हो रहा है। उसे लिफाफे में डाल कर डाक विभाग के माध्यम से भिजवाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसलाबंद चोरों ने पांच दुकानों में की चोरी
Next: मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक हुआ कूल्हे का ऑपरेशन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.