Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आलू के फसल में झुलसा रोग लगने की सम्भावना बढ़ी

ब्यूरो 03-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने समस्त किसान भाइयों को सूचित किया है कि इस समय मौसम के उतार, चढाव के दृष्टिगत आलू के फसल मे झुलसा रोग लगनें की प्रबल सम्भावना है।

जिसकी रोक-थाम के लिये कृषि विभाग द्वारा जनपद की समस्त कृषि रक्षा इकाईयों पर रसायन मैकोजेब 75 प्रतिशत डब्लू0पी0 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। झुलसा रोग की पहचान के लिये अपनी आलू की फसल की निरन्तर निगरानी करते रहें, यदि पत्तियों पर किसी प्रकार का दाग धब्बा दिखाई दें या पत्तियंा मुरझाई हुयी दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपकी फसल झुलसा रोग की चपेट में आ गयी है। झुलसा रोग दिखाई दे तो समझ जाइये कि आपकी फसल झुलसा रोग की चपेट में आ गयी है। झुलसा रोग दिखाई देने पर बचाव के लिए मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्लू0पी0 की 2 किग्रा0 मात्रा को 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अन्तराल पर छिड़काव करें। कृषि रक्षा इकाई पर उपलब्ध रसायन मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्लू0पी0 पर विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान भी है। जो डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे आपके खाते में भेजी जायेगी। उन्होने बताया है कि झुलसा रोग की रोक-थाम के लिए कृषि विभाग की इकाईयों से रसायन क्रय कर अनुदान का लाभ प्राप्त करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनुपस्थित 31 पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
Next: मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक 4 फरवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.