Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

25 चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम करेगी निगरानी

ब्यूरो 06-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220206-WA0016

गाजीपुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एंव निर्वाचन कार्य मे गठित समस्त टीमो के साथ समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

समीक्षा बैठक में उन्होने जनपद के सातो विधान सभा क्षेत्र तैनात किये गये एफ एस टी, एस एस टी, वी एस टी, वी वी टी तथा लेखा दल के कार्याे एवं उनके दायित्वो का बोध कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि एफ एस टी टीम अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रो में भ्रमणशील रहते हुए नकदी का अवैध आदान प्रदान, शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएँ या शस्त्रो इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखते हुए तथा मतदाताओ को लुभाने एवं घूस देने के लिए प्रयोग में लाई जा रही वस्तुओ का पता लगाते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करेगे। एफ एस टी टीम के साथ एक एस आई/हेड कास्टेबल रैक के अधिकारी, वीडियोग्राफर एंव पुलिक कर्मी मौजूद रहेगे। उन्होने एफ एस टी टीम वाहनो पर जनपद स्तर पर स्थापित काल सेन्टर जिसका नम्बर 1950 है को एक बैनर पर प्रिन्ट करते हुए चस्पा करने का निर्देश दिया। इस नम्बर पर निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी शिकायतकर्ता द्वारा अपना शिकायत दर्ज कराया जा सकता है जिससे तत्काल कन्ट्रोल रूम द्वारा उस क्षेत्र में तैनात एफ एस टी टीम को अवगत करा दिया जायेगा। उन्होने तैनात किये गये वी एस टी टीम जो प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मे राजनैतिक दलो द्वारा प्रचार-प्रसार, रैली, जन सभा, जुलूस आदि की चारो तरफ से वीडियोग्राफी करते हुए व्यय लेखा टीम को सम्बन्धित राजनैतिक दलो द्वारा किये रैली, जनसभा, जुलूस आदि पर किये गये खर्च से अवगत करायेगे। उन्होने जनपद में लगाये गये सभी टीमो के प्रभारी अधिकारी से प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के आर ओ को तहसील मुख्यालय पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जो तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय पर भेजी जायेगी। उन्होने जनपद के समस्त बार्डर पर लगाये गये टीमो को विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिये। उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर 25 चेक पोस्ट बनाये गये है जिसे एस एस टी टीम द्वारा निगरानी की जायेगी। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा निर्वाचन के गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेगे। अधिकारी ऐसा कोई कृत्य नही करेगे जिससे चुनाव की निष्पक्षता घूमिल हो। जॉच के दौरान वही करे जो सही है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त टीमो के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक
Next: निर्धारित व्यय सीमा के अन्दर ही प्रत्याशी द्वारा खर्च वहन किये जायेगें

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.