Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

11 फरवरी तक पूर्णतया प्रतिबन्धित

ब्यूरो 08-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त है कि रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली तथा जुलूस 11 फरवरी, 2022 तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगा।

01 फरवरी, 2022 से समस्त चरणों हेतु राजनैतिक दलो एवं निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 1000 व्यक्तियों (वर्तमान क्षमता 500 व्यक्तियों के स्थान पर ) अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो, तक भौतिक रूप से मीटिंग्स की अनुमति प्रदान की गई है, आयोग द्वारा डोर-टु-डोर कैम्पेन की सीमा में वृद्धि कर दी गई है। अब डोर-टु-डोर कैम्पेन के तहत 10 व्यक्तियों के स्थान पर 20 व्यक्तियों के साथ (सुरक्षा कार्मियों को छोड़कर) प्रचार किया जा सकता है। राजनैतिक दलों हेतु अधिकतम 500 व्यक्तियों (वर्तमान में अनुमन्य 300 व्यक्तियों के स्थान पर ) अथवा हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एस.डी.एम.ए) द्वारा अनुमन्य सीमा के अन्तर्गत इन्डोर मीटिंग की अनुमति प्रदान की गयी है। आयोग द्वारा राजनैतिक दलो एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के कोविड अनुरूप व्यवहार एवं दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा नामांकन स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: रोटेशन व्यवस्था समाप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.