Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

ब्यूरो 09-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के तलाशपुर मोड़ के पास बुधवार की शाम करीब 5 बजे कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव से बिहार जा रहे मोपेट सवार को मोटरसाइकिल सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मोपेट सवार दो युवती और मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर तीनों को गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार भैदपुर गांव निवासी सुरेश बिन्द भांजी एवं अपनी लड़की को लेकर मोपेट से बिहार के बिछिया गांव थाना दुर्गावती जा रहे थे। चंदौली जनपद के तलाशपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चालक सुरेश को हल्की चोटें आई लेकिन उनकी पुत्री कविता (19) एवं भांजी कविता(17) पुत्री सुराहु सहित मोटरसाइकिल सवार मोनू (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोगों ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन एवं फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला ने घायलों का का प्राथमिक उपचार किया और स्थित गंभीर देखते हुए गाजीपुर रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि घटना चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र का है क्योंकि घटना स्थल के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसलिए लोग उसे यहां ले आये है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने गाजीपुर रेफर कर दिया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वयं सेवकों के द्वारा चलाया जा रहा वृहद मतदाता जागरूकता अभियान
Next: मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.