Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवाओं को मताधिकार के लिए दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 10-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220210-WA0021~2

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के तत्वाधान में व्यक्तिगत संपर्क सुविधा कार्यक्रम के अंतर्गत सादात, कासिमाबाद, भावरकोल, रेवतीपुर, सैदपुर, जमानिया, भदौरा और अन्य विकासखंड के राष्ट्रीय स्वंसेवको ने 18 वर्ष से अधिक सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिया जागरूक करते हुए मतदाताओं से शपथ दिलवाई और 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत देने के अधिकार को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

विकासखंड करांडा में युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम में युवाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण करंडा इंटर कॉलेज में दिया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोबिन राव और ज्योति प्रजापति ने संपन्न करवाया। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक पारस सिंह यादव ने युवाओं को सकारात्मक जीवन जीने के लिए योग का महत्व बताया।उक्त कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह और समाजसेवी और राज्य स्तरीय प्रशिक्षक शिव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी युवाओं को अपने मताधिकार के लिए शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलवाई गई। जखनिया विकासखंड में युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम एक दिवसीय प्रशिक्षण जलालाबाद माँ शारदा महिला डिग्री कॉलेज के बगल में दुल्लहपुर गाज़ीपुरमें संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अंगद यादव, मुख्य अतिथि ब्रिजेश मौर्य,जितेंद्र सिंह कुशवाहा, हरिकेश, वर्षा जायसवाल उपस्थित रहेस शिवम विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने युवा मंडलों के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि वे अपने अपने गांव में सघन रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपादित करें एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चार को किया गया जिला बदर
Next: देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.