Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्ट्राग रूम, मतगणना स्थल व पाकिंग स्थल का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 15-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220215-WA0030

गाजीपुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने नवीन मण्डी जंगीपुर में बनाये जाने वाले स्ट्राग रूम/मतगणना स्थल/पाकिंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रैम्प, बिजली, शौचालय, पेयजल, वैरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, जनरेटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली साथ ही उपस्थित मण्डी परिषद के सचिव को निर्देश दिया कि पूरे मण्डी परिषर में साफ-सफाई के साथ कक्षो के खिड़की, दरवाजा, रोशनदान पूर्णतया् ठीक करा ले, जिससे मतगणना के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पहले से ही आवश्यक सुविधाए सुनिश्चित कर ली जाय। जिलाधिकारी ने प्रवेश द्वार पर रैम्प बनाने, तथा कक्ष संख्या 4 से 6 एवं 02,03 बीच का में गन्द्गी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर बनाये जाने वाली मीडिया सेंन्टर को भारत निवार्चन आयोग के गाईड लाइन के अनुसार बनाया जाय। जिसमें सभी आवश्यक उपक्ररण की व्यावस्था पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाय। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पर आने व जाने वाले रास्ते का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0), एस.पी.सिटी गोपीनाथ सोनी, सी0ओ0सी0टी ओज्सवी चावला, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, स्टेनो रमेश पाल एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्यान्न सहित 5 वस्तुओं का ई-पॉस मशीन से वितरण 20 फरवरी तक
Next: जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद का कार्यक्रम का होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.