जमानियां(गाजीपुर)। तहसील सभागार में गुरुवार को मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने को लेकर बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची के आधार पर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर जागरूक करने, मतदाता पर्ची का वितरण करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करें और डोर–टू–डोर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण करें। मतदान दिवस से पूर्व प्रत्येक मतदाता के पास उनकी पर्ची हर हाल में पहुंच जानी चाहिए। जिससे मतदाता को मतदान के दिन किसी भी प्रकार के दिक्कत का सामना न करना पड़े और सात मार्च को अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बताये कि यदि आपको आपके क्षेत्र में खड़े उम्मीदवारों में से कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप उस दशा में आप नोटा का प्रयोग करते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची वितरण के दौरान यदि कोई अब्सेंट‚ मृतक‚ शिफ्टेड पाया जाता है या मौके पर नहीं मिलता है। तो उसकी सूची तैयार कर कार्यालय में जमा कराया जाएगा। जिसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।हाउस टू हाउस जाने का कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। बूथ पर शौचाल‚ रैम्प‚ विद्युत‚ रास्ता‚ बूथ संख्या का बोर्ड आदि यदि किसी भी मतदान केंद्र पर नहीं है तो इसकी सूचना दें ताकि समय रहते दुरूस्त करा दिया जाएगा। इस अवसर पर विनोद कुमार‚ रजिया सुल्ताना‚ नसरीन बानो‚ रीता‚ सरिता देवी‚ विद्याधर‚ रामकृष्ण राम‚ कौशल्या देवी‚ विजेन्द्र राम‚ अनिल कुमार यादव‚ राकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।