Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वाहनों में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश

ब्यूरो 17-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिलाधिकारी, गाजीपुर के आदेश 31.01.2022 द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन, 2022 से सम्बन्धित वाहनों में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

तद्क्रम में निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित वाहनों में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु जनपद के प्रत्येक डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल माह मार्च, 2022 के अन्त तक तत्काल प्रभाव से आरक्षित की जाती है। यह आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जायेगी, ताकि आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उक्त आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्टेªट/अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार किया जायेगा।
कुमार निर्मलेन्दु जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपुर ने जनपद के समस्त पेट्रोल/डीजल पम्प स्वामियों को इस विज्ञप्ति के माध्यम से जनहित में निर्वाचन कार्य की महत्ता के दृष्टिगत् सूचित किया है कि अपने-अपने डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल का स्टाक तत्काल प्रभाव से मार्च, 2022 के अन्त तक आरक्षित रखना सुनिश्चित करें। साथ ही पम्प स्वामियों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने रिटेल आउटलेट पर उपर्युक्त मात्रा के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल का भण्डारण सुनिश्चित करें, जिससे उक्त अवधि में आम जनमानस को कोई असुविधा न हो।
……………………..

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतिम दिन 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Next: आवेदन पत्र को पुनः शुद्ध कर शिक्षण संस्थान में करें जमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.