Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले में आठ मार्च से चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान

ब्यूरो 24-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220224-WA0004

ग़ाज़ीपुर। जनपद में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का चौथा चरण आठ मार्च से 15 मार्च तक चलेगा | इसके तहत टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों व गर्भवती का टीकाकारण किया जाएगा। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक की गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 24 से 26 फरवरी तक जनपद में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण कर टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों व गर्भवती को चिन्हित करेंगी। इनका डाटा ई कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद टीम बनाकर आठ से 15 मार्च तक टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे साल गर्भवती और बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। फिर भी बहुत कुछ बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए शासन द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम और बीसीपीएम को निर्देशित किया कि वह संबन्धित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को टीकाकरण से छूटे बच्चों व गर्भवती के सर्वे में तत्काल लगा दें जिससे समय से सूची तैयार कर टीकाकरण से आच्छादित किया जा सके। टीकाकरण से बच्चों व गर्भवती व गर्भस्थ शिशु को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
बैठक में एसीएमओ डॉ केके वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ मनोज सिंह, डॉ एसडी वर्मा, ब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय शंकर, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय, यूनिसेफ से अजय उपाध्याय, चाई के मणिशंकर और अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाबा के भाजपा छोड़ने से लग सकता है झटका
Next: कालाजार उन्मूलन को लेकर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.