Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद जनपद में अव्वल

ब्यूरो 01-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बेहतर कार्य करने का हौसला प्रदान करता है । कुछ ऐसा ही प्रतिस्पर्धा जनपद में जननी सुरक्षा योजना को लेकर हुई । इस योजना में पिछले 4 सालों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद ने 27958 गर्भवती का प्रसव कराकर, जननी सुरक्षा योजना में उनका शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया, वहीं 24163 प्रसव के साथ सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूसरे स्थान पर और 16224 प्रसव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया तीसरे स्थान पर है।

 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चलने वाले सभी उपकेंद्र के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर कुशल एएनएम और क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के समन्वय से लगातार प्रसव कराया जाता रहा है। जिसके चलते मार्च 2018 से नवम्बर 2021 तक उनका ब्लॉक 27958 प्रसव कराकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं विभाग के सहयोग से सभी का जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले लाभ का उनके खातों में भुगतान भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 24571 गर्भवती आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना में ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को ₹1400 का भुगतान किया जाता है। जिसके सापेक्ष 3 करोड़ 91 लाख का भुगतान उनके ब्लॉक में किया गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों से गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के लिए आशा कार्यकर्ता को ₹600 प्रति प्रसव पर भुगतान किया जाता है जिसके सापेक्ष 1 करोड़ 47 लाख का भुगतान किया गया।

लाभार्थी आशा ने बताया कि उनके बच्चे का जन्म मोहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ और उसके बाद 15 दिन के अंदर उनके खाते में 1400 का भुगतान प्राप्त हो गया। जिसको लेकर उन्होंने विभाग की सराहना भी किया। मोहम्मदबाद बाजार की रहने वाली एक अन्य लाभार्थी मीरा ने बताया कि उनके यहां क्षेत्र की आशा लगातार आकर उनके बारे में जानकारी लेती रही। जब प्रसव का समय आया तो आशा के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर गई। जहां पर उनका सुरक्षित प्रसव कराया गया। आज मां-बेटे स्वस्थ है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके नाम से खाता नहीं था लेकिन विभाग के लोगों ने खाता खुलवाने में मदद किया और खाता खोलने के 15 दिनों में ₹1400 का भुगतान उनके खाते में आ गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज रासेयो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Next: भवन का हुआ उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.