Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह की अपील, करें अनिवार्य मतदान

ब्यूरो 06-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220306-WA0012

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें चरण में जमानियां विधानसभा एवं इस चरण के सभी क्षेत्रों के सम्मानित मतदाताओं से अनिवार्य मतदान की अपील की है।

 

प्रो.सिंह ने अपनी अपील में कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती तभी बढ़गी जब हम अधिकाधिक मतदान कर सही प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। यह मतदान आने वाले हमारे पांच वर्षों की बुनियाद रखने वाला है। ऐसे में हम ऐसा प्रत्याशी चुने जो सामाजिक सरोकारों में रुचि रखता हो और जनता के दुख दर्द में सहज ढंग से उपलब्ध रहे।

डॉ अरूण कुमार

महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने वोटरों से अपने मत की कीमत समझने की अपील के साथ जाति धर्म संप्रदाय क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर अनिवार्य मतदान करने का अनुरोध मतदाताओं से किया है।
रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने महाविद्यालय में अध्ययनरत शिक्षार्थियों से जिन्हें पहली बार वोट डालने मौका मिला है से वोट डालने के बाद सोशल साइट्स पर सेल्फी अपलोड कर अन्य को मतदान करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया।
एन सी सी ऑफिसर कैप्टन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना हम शिक्षितों की जिम्मेदारी है। हमारे कैडेटों ने इस हेतु लोगों को जागरूक किया है जिससे मुझे उम्मीद है कि अच्छी संख्या में मतदान होगा और बेहतर प्रत्याशी चुने जाएंगे। महाविद्यालय परिवार द्वारा की गई। इस अपील की जानकारी हिंदी विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब व रुपया बाटते वक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार
Next: 94 वर्षीय मगनेश्वरी देवी एवं 91 वर्षीया लल्ली देवी ने किया मतदान

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.