Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तैयारी पूरी, प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना

ब्यूरो 09-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत नवीन मंण्डी स्थल जंगीपुर परिसर में मतगणना केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसमें सातो विधान सभा के सात काउन्टिंग हाल बनाये गये है। मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 08 बजे से मतगणना की समाप्ति तक सम्पन्न होगा।

मतगणना केन्द्र पर स्थापित संचार कक्ष (कम्युनिकेशन रूम/कन्ट्रोल रूम), गेस्ट हाउस, मीडिया सेन्टर, मोबाईल ट्वायलेट की व्यवस्था, पेयजल, हेल्प डेस्क की स्थापना आदि कार्याे के लिए अधिकारियों की तैनाती पहले से ही कर दी गयी है।
तैनात अधिकारियों को सौपे गये दायित्वो का निर्वहन पूरी निष्पक्षता से हो इसी सम्बन्ध आज जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में मतगणना मे लगाये गये समस्त प्रभारी अधिकारी संग बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने प्रभारी अधिकारियो को सख्त निर्देश दिया कि वे भारत निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन का पालन करते हुए मतगणना कार्य को सकुशल सम्पन्न कराते हुए अपने दायित्वो का निर्वहन करेगे। उन्होने कहा कि मण्डी परिसर से पहले सड़क पर दो बैरिकेटिंग की जायेगी पहली बैरिकेटिंग 500 मीटर तथा दूसरी बैरिकेटिंग 100 मीटर की होगी जिसमें पहली बैरिकेटिंग पर मतगणना कार्मिको को छोड़कर समस्त वाहनो के लिए चिन्हित स्थान पर पार्किग होगी। समस्त प्रत्याशी एंव एजेण्ट वहा से पैदल ही जायेगे। विधान सभा जंगीपुर, सैदपुर एंव जखनिया के मतगणना में लगाये गये अधिकारी/कार्मिक का प्रवेश गेट ने 01 तथा विधानसभा गाजीपुर, जमानियां, जहूराबाद एंव मुहम्मदाबाद के मतगणनाकार्मिक गेट नं 02 से प्रवेश करेगे। मीडिया सेन्टर की स्थापना पुलिस चौकी नवीन मण्डी स्थल मे की गयी गयी है जिसके लिए जिला सूचना अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया जिनके साथ 07 सहायक अधिकारियो की तैनाती की गयी है। बिना परिचय पत्र के कोई भी कार्मिक ए9वं एजेण्ट मतगणना परिसर मे ंप्रवेश नही करेगे न ही उनके पास किसी प्रकार का मोईबाईल, थैला, कैमरा, शस्त्र एवं इलेक्ट्रानिक डिवाईस हो। इस पर विशेष सतर्कता बरती जाये। काउन्टिग सेन्टर पर सभी विधानसभाओ के मतगणना हाल, अन्य निर्धारित स्थलो, मीडिया सेन्टर तथा मतगणना केन्द्र के बाहर की ओर ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाइडस्पीकर) की व्यवस्था सुश्चित कराने का निर्देश दिया जिससे मतगणना के समस्त चरणो की सूचना मिलती रहगी। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को परिसर में मेडिकल रूम स्थापित करते हुए चिकित्सो एवं मेडिकल स्टाफ की तैनाती का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, ज्वाईट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, एवं समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोगों को जागरूक कर एक लंबी चेन बनाते हुये धूम्रपान से बचाए
Next: रिजनिंग के प्रश्न हल करते समय दिमाग को रखें खुला-दीपक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.