Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नेट जे.आर.एफ.तैयारी की निःशुल्क व्यवस्था सराहनीय-डॉ. अरुण कुमार

ब्यूरो 11-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220311-WA0007

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे नेट जेआरएफ तैयारी विषयक कार्यशाला में तीसरे दिन हिंदी विषय के विद्यार्थियों को तैयारी विषयक टिप्स दिए गए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव सिंह ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक शिक्षार्थी अपने जीवन में सफल हों। हम आपको साक्षर नहीं शिक्षित करने का उद्देश्य लेकर हम समेकित कार्य योजना बनाकर आने वाले दिनों में उत्तम परिणाम देने का हिमायती हूं। कार्यशाला के सह संयोजक इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने मनोयोग पूर्वक पढ़ने और उसे गुनने और मस्तिष्क में रखने और आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रयोग कर पाने की क्षमता विकसित करनी होगी। मेरी आपसे अपील है कि अपने विषय की प्राथमिक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक के पाठ्यक्रम को ठीक से देखे लें आपका चयन हो जाएगा। हिंदी विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न के विशेषज्ञ आचार्य वासुदेव ने रचनाकार और रचनाओं को शुद्ध रूप में याद करने की कला को मनोयोग पूर्वक सिखलाया। उन्होंने पढ़ने और याद रखने की कला पर केंद्रित व्याख्यान के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर अभ्यास कराया जो छात्र छात्राओं के लिए अधिक उपयोगी रहा। मार्गदर्शक कार्यशाला को हिंदी विभाग के प्राध्यापकगण डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, लालचंद पाल, बिपिन कुमार सहित हिंदू इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ ऋचा राय ने भी अनेक विषयों पर केंद्रित परिचर्चा कर शिक्षर्थियो का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईक्यूएसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने कहा कि छात्रों को उत्तम मार्गदर्शन हेतु प्राचार्य जी के निर्देशन में संचालित निःशुल्क कार्यशाला से विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। पांच दिवसीय कार्यशाला का संयोजन तथा संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। ममता वर्मा, सोनी कुमारी, नीरज कुमारी, श्वेता यादव, प्रियंका यादव, सुमन भारती, कंचन कुमारी, दीपा यादव, शमशेर यादव, सावन यादव, दिलीप शर्मा, ज्ञान प्रकाश जायसवाल आदि ने जिज्ञासा का प्रश्न कर कार्यशाला को रोचक बना दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिजनिंग के प्रश्न हल करते समय दिमाग को रखें खुला-दीपक
Next: फ़ाउंडेशन के सहयोग से टमाटर किसान को हुआ फायदा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.