Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फ़ाउंडेशन के सहयोग से टमाटर किसान को हुआ फायदा

ब्यूरो 11-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220311-WA0010

गाजीपुर। मेरा नाम बृजेश कुमार मेरी उम्र लगभग 35 बर्ष है ग्राम- परही, पोस्ट -तिलौली कला ,तहसील- घोरावल, जनपद -सोनभद्र का निवासी हूं मैं खेती और पशुपालन दोनों करता हूँ। मैंने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो एकड़ टमाटर की खेती किया था।

इस वर्ष हमारे टमाटर की फसल में झुलसा रोग लग रहा था जिससे टमाटर का विकास ठीक से नहीं हो रहा था इसके लिए मैं बाज़ार से दवा लाकर छिड़काव किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तब मुझे रिलायंस फाउंडेशन के तकनीकी आधारित कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ। मैं उस कार्यक्रम में व्हाट्सप्प के माध्यम से दिनांक 27/09/21 को जुड़ा और कृषि वैज्ञानिक से अपने टमाटर के फसल में लाग्ने वाले झुलसा रोग के निदान के बारे में पूछा। कृषि वैज्ञानिक ने मुझे 15 ग्राम साईमोक्सोनिल और 15 ग्राम मैंकोजेब प्रति टंकी (15 लीटर पानी) में घोल बनाकर छिड्काव करने के लिए बताया मैंने उनके बताए अनुसार दवा का छिड़काव किया जिससे झुलसा रोग सही हो गया। दो लगभग दो महीने के बाद पुनः टमाटर के फसल में कीड़े लगने लगे और साथ ही टमाटर बीच में से फट जा रहे थे। मैंने रिलायंस फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधि को दुबारा प्रोग्राम में जुड़ने के लिये आग्रह किया और दिनांक 24/11/21 को कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्या को कृषि वैज्ञानिक से पूछा जिससे कृषि विशेषज्ञ ने 15 मिलीलीटर इन्ड़ेक्साकार्ब दवा प्रति 15 लीटर पानी में घोल बनाकर टमाटर के खेत में छिड्काव करने के लिये बताया मैंने उस दवा को बाजार से लाकर के टमाटर के ऊपर छिड़काव किया जिससे कि हमारा टमाटर का फल नहीं फटा और उसमें कीड़े भी खत्म हो गए जिसके फलस्वरूप काफी अच्छी पैदावार हुई। पिछले वर्ष 2020 में 2 एकड़ खेत में 23 कुंतल टमाटर का उत्पादन हुआ था इस वर्ष हमें रिलायंस फाउंडेशन की की मदद से दो एकड़ खेत में 35 कुंटल टमाटर का उत्पादन प्राप्त हुआ इस तरह से मुझे 12 क्विंटल टमाटर का अत्यधिक उत्पादन हुआ जिससे मुझे पिछले साल की अपेछा 12000/-रुपए का अतिरिक्त फ़ायदा हुआ। यदि रिलायंस फ़ाउंडेशन के द्वारा मुझे सही समय पर सलाह नहीं मिली होती तो काफी नुकसान होता। इसके लिए मैं रिलायंस फाउंडेशन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूं कि हम किसान भाइयों के बीच में ऐसा ही कार्यक्रम करता रहे जिससे कि हम किसान भाइयों को कहीं इधर-उधर भटकना न पड़े सही सलाह मिल जाए। आगे भी मैं रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 1800 419 8800 का इस्तेमाल करके खेती पशुपालन मौसम संबंधी जानकारी लेता रहूंगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नेट जे.आर.एफ.तैयारी की निःशुल्क व्यवस्था सराहनीय-डॉ. अरुण कुमार
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.