Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिकाधिक अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र-राम लखन यादव

ब्यूरो 12-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220312-WA0006

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही नेट जे आर एफ कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो.राम लखन यादव ने कहा अधिकाधिक अभ्यास से निश्चित सफलता मिल सकती है।उन्होंने पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से समझकर निरन्तर अभ्यास हेतु प्रेरित किया।नेट के प्रथम प्रश्न पत्र की तैयारी हेतु विविध मार्गदर्शक संदर्भों से शिक्षार्थियों का बेहतरीन मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह ने पाठ्यक्रम के गूढ़ सिद्धांतों को सरल ढंग से समझने को प्रेरित किया।

प्रतियोगी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को कैसे हल करें विषय पर वासुदेव सर ने विस्तार से चर्चा करते हुए अनेक टिप्स द्वारा नेट पाठ्यक्रम पर अच्छी पकड़ बनाने की दिशा में प्रेरित किया।
प्रतियोगियों को विभाग के प्राध्यापक अंगद प्रसाद तिवारी लाल चंद पाल बिपिन कुमार आदि ने संबोधित किया। महाविद्यालय के आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु शिक्षार्थियों को प्रेरित किए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र छात्राओं को मदद मिलेगी।विनीता श्रीवास्तव मोनिका भारती अतुल कुमार शर्मा वंदना कुमारी अन्नू शर्मा संगीता यादव ममता वर्मा आदि की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।कार्यशाला के संयोजक डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कार्यशाला को संबोधित करने वाले सभी विद्वत मनीषियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोर्स कोआर्डिनेटर का होगा चयन
Next: सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.