Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

संवाददाता 12-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के करहियां गांव निवासी राजकुमार उपाध्याय पुत्र भोला उपाध्याय (55) अपने पुत्र धीरज उर्फ बिल्लू उपाध्याय के साथ भदौरा की तरफ से कार से घर जा रहे थे। शनिवार दोपहर जैसे ही उनकी गाड़ी ताड़ीघाट – मार्ग पर करहिया यूनियन बैंक बकैनिया अंधे मोड़ के पास पहुंची विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही ब्रेड लदी डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डीसीएम सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार राजकुमार उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पुत्र धीरज उर्फ बिल्लू उपाध्याय (20) घायल हो गए। सूचना मिलते ही सेवराई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा। जिनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भतीजे चंदन उपाध्याय की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
टक्कर इतनी जोर से थी की आसपास खेत में काम कर रहे लोगों को सुनाई दिया तो वह मौके पर ही दौड़ कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे थे टक्कर होने के बाद गाड़ी के आगे के हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया परिवार का रो रो कर बुरा हाल था वही गांव वालों ने बताया कि इनकी माता की भी मौत दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 2 साल पहले हुई थी जो पुरानी घटना परिवार के लोगों के सामने उभर कर आ गई जिससे परिवार के लोग का रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मृतक भतीजे के तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिकाधिक अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र-राम लखन यादव
Next: लूट की बाइक व मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.