Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

संवाददाता 15-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220315-WA0013

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भदौरा बाजार से विगत 2 मार्च को एक नाबालिक बच्चे का फिरौती के लिए अपहरण करने वाले 3 अपहरणकर्ता को गहमर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी।

जानकारी अनुसार जमानिया कस्बा के लोढ़ीपुर निवासी हशमतुल्लाह अपने पत्नी एवं 8 वर्षीय पुत्र जीशान के साथ थाना क्षेत्र के भदौरा बाजार में अपने एक रिश्तेदार के यहां खतना के कार्यक्रम में आए हुए थे यहीं से इनके 8 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित द्वारा इसकी तहरीर गहमर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस कप्तान के निर्देश पर गहमर कोतवाल एवं स्वाट टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए लगाया गया था अपहरणकर्ता द्वारा बच्चे के परिजनों से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी एवं ना देने पर बच्चे की हत्या कर देने की धमकी दी गई थी। परिजनों द्वारा डरकर 15 लाख रुपए अपहरणकर्ता को दे कर बच्चे को छुड़ा लिया गया । आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस हर संभव प्रयास कर रही थी की सोमवार की दोपहर 1.30 बजे सूचना मिला आरोपी गहमर के मठिया मोड़ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं उनके पास से फिरौती में लिए गए नौ लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ,एक तमंचा 315 बोर एवं एक 315 बोर जिंदा कारतूस व 4 मोबाइल फोन बरामद हुए । पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौनक उर्फ समीर पुत्र अब्दुल हन्नान निवासी जफर पुरा वार्ड नंबर 13 मोहम्मदाबाद, आसिफ अली पुत्र रुस्तम राइनी आदर्श गांव थाना कोतवाली गाजीपुर एवं सनी बिंद पुत्र राज कुमार बिंद निवासी महुआबाग थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने बताया कि जीशान के अपहरण में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 363 ,364 ए, 506 आई पी सी एवं 3/ 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
Next: विषम परिस्थितियों में प्रकृति के साथ जीने की रोवर्स रेंजर्स ने सीखी कला

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.