Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 मार्च से 12 से 14 वर्ष तक के लोगों के लिए शुरू होगा टीकाकरण अभियान

ब्यूरो 15-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 जो महामारी के रूप में पूरे विश्व के सामने आया। उसका सामना भारत सहित पूरे विश्व में प्रत्येक नागरिकों ने किया। इस महामारी से बचाव के लिए सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया। जिसमें सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर, उसके पश्चात 45 प्लस के नागरिक और अंत में 18 प्लस के युवाओ का टीकाकरण कराया गया। जिसका असर देखने को मिला कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोविड-19 से लोग प्रभावित नहीं हुए। वही अब सरकार ने 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के लोगों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। जिसको लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। जिसको लेकर 16 मार्च बुधवार को जनपद के जिला पुरुष अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर मोहमदाबाद पर 12 से 14 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इस अभियान के लिए शासन ने 153354 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन ने निर्णय लिया है कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण (कार्वी वैक्स) कराया जाए। साथ ही साथ प्रदेश के सीनियर सिटीजन यानी 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज भी दिया जाए जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो।

उन्होंने बताया कि जनपद में 16 मार्च बुधवार को मुख्य रूप से दो जगहों पर 12 से 14 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें जिला पुरुष अस्पताल गोरा बाजार एवं ट्रामा सेंटर मोहमदाबाद शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी छुट्टियों को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है। छुट्टियों के बाद टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान बनाकर ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह अभियान शुरू किया जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक मोहमदाबाद डॉ आशीष राय ने बताया कि उनके ब्लॉक में ट्रामा सेंटर पर 12 से 14 आयु वर्ग के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जिसके लिए मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई हैं। साथ ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा किया जाएगा। जो नारी सशक्तिकरण को समर्पित होगा।

आंकड़ों की अगर हम बात करें तो जनपद में प्रथम डोज से 2840697 लोग और दूसरे डोज से 2085628 लोग टीकाकरण से आच्छादित किए जा चुके हैं। साथ ही 30991 लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवाया।

शुरू होने वाले इस अभियान के लिए बाराचवर 8640, भदौरा 10079,बिरनो 7022, देवकली 9573, गोड़उर 8086, जखनिया 9385, करंडा 6098, कासिमाबाद 10993, मनिहारी 9195, मरदह 7890, मिर्जापुर 9569, मोहम्मदाबाद 10994 ,रेवतीपुर 7633, सैदपुर 10998, सुभाकरपूर 8894, जमानिया 12516 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य शासन के द्वारा निर्धारित किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित कई लोगों ने लिया नामांकन पत्र
Next: पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.