Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण की हुई शुरुआत

ब्यूरो 16-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220316-WA0024

ग़ाज़ीपुर। कोविड-19 टीकाकरण जो आमजन को महामारी से बचाने के लिए कवच का काम कर रहा है। इसी को देखते हुए शासन ने बुद्धवार से 12 से 14 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जिसके तहत जनपद के जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा और मोहमदाबाद के ट्रामा सेंटर पर सीएचओ आराधना कुशवाहा के द्वारा विधिवत टीकाकरण कैंप का शुभारंभ किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 12 से 14 आयु वर्ग के लिए जनपद का टारगेट 1.53 लाख रखा गया है। जिसके तहत गुरुवार से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।। जनपद के जिला अस्पताल में एक निजी विद्यालय के करीब 40 छात्रों के साथ ही कुछ अन्य इस आयु वर्ग के युवाओं ने अपना टीकाकरण कराया। उसके पश्चात उन्हें आधे घंटे तक रोका रहा गया ताकि इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो तो उनका इलाज किया जा सके। लेकिन किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि मोहमदाबाद के ट्रामा सेंटर पर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएचओ आराधना कुशवाहा के द्वारा किया गया। यहां पर भी 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों ने अपना टीकाकरण कराने में उत्साह दिखाया और सभी बच्चों को टीकाकरण करने के पश्चात आधे घंटे तक रोके रखा गया । उसके बाद कोई भी दिक्कत नहीं होने पर उन्हें घर भेजा गया साथ ही घर पहुंचने के बाद उनके परिजनों से भी फोन के माध्यम से बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। जिस पर परिजनों ने संतुष्टि व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद ब्लाक का लक्ष्य 10994 है। जिसे राज्य एवं जिला स्तर से प्राप्त निर्देश पर माइक्रो प्लान के अनुसार सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कैंप लगाकर टारगेटेड सभी बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित कर दिया जाएगा। साथ ही 28 दिनों के पश्चात इन्हें दूसरा डोज भी लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ राजेश सिंह, बीपीएम संजीव गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपने पक्ष में वोट न देने पर भड़के मनबढ़
Next: छूटे हुए बच्चो को पोलियो की पिलाई जायेगी खुराक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.