Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्यकर्ता ही मेरी पूजी और विश्वास है-ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 16-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220316-WA0022

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधानों संग नवनिर्वाचित विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बैठक की।

बैठक में सभी ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित विधायक का जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी लाभ हानी की राजनीत नही करती बल्कि विकास की राजनीत करती है। समाजवादी पार्टी एक विचार व सोच की पार्टी है। जाति से नही बल्कि विचार से लोग एक होते है। जाति के चश्मे से किसी को नही देखना चाहिए बल्कि व्यक्ति का व्यक्तित्व देखना चाहिए। हमारे क्षेत्र का विकास कैसे हो इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ता ही मेरी पूजी और विश्वास है। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में राजनीतिक लोगों की कमी आज भी खटकती है। इस पद पर धन पशु या गुण्डों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। आज आवश्यक्ता है इस पद पर नेता का चुनाव हो। इस पद पर राजनीतिक व्यक्ति के न होने से आज ग्राम प्रधान हताश व उदास है। इनकी पैरवी करने वाला कोई नही है। इसलिए सभी प्रधान, वीडीसी सदस्य व सभासद मजबूती से सपा समर्थित प्रत्याशी पं० भोलानाथ मिश्र को विजयी बनाये ताकि विकास कार्यो को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। बैठक सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, गोपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, बसंत यादव, ग्राम प्रधान अजय पासवान, सेराज खाँ, रमानन्द यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा राजू खान विग्गन कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, राजू कुशवाहा, दीपक सिंह, बबलू सिंह, अनिल सिंह, मोहन यादव, सतीश सिंह, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विषम परिस्थितियों में प्रकृति के साथ जीने की रोवर्स रेंजर्स ने सीखी कला
Next: गोवंश लदी पिकप पलटी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.