Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में एक मौत दूसरा घायल

संवाददाता 18-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220318-WA0034

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव के पास स्थित ग्रामीण बैंक के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार दो नवयुवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर नगसर पुलिस के सहयोग से उन दोनो को स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर भेजा गया और घायलों के परिजनों को फोन से सूचना दिया गया। चिकित्सक ने ढ़ढ़नी रणवीर राय निवासी ओंकार तिवारी 25 वर्ष पुत्र कैलाश तिवारी को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल युवक की नाजुक हालत देखकर ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार ओंकार होली मनाने अपने ननिहाल रेवतीपुर गया था वहाँ से वह अपने हमउम्र मौसी के लड़के चन्दन शुक्ल को साथ लेकर अपने गांव ढ़ढ़नी आ रहा था कि अचानक नगसर ग्रामीण बैंक के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह बिजली के खम्भे से टकराकर बगल के नाले में जा गिरे।गांव वालों ने दोनों को बाहर निकाला और नगसर पुलिस उनको स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर ले गए जहाँ एक की मौत की पुष्टि हुई।
नगसर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही दोनों युवकों को स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर भेज दिया गया जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक ने किया नेक पहल
Next: उत्साह के साथ मनाया गया प्रेम व सौहार्द का महापर्व होली

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.