Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 19-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220319-WA0017

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर के एक राइस मिल पर शनिवार को विधान परिषद सदस्य के चुनाव की रणनीति तैयार करने हेतु ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासदों व जिला पंचायत सदस्यों के साथ समाजवादी पार्टी की एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला को ऐतिहासिक जीत दिलाने की बात कही गई।

बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री ने ओमप्रकाश सिंह ने मौजूद सभी लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस मनोवेग से आप लोगो ने मिलजुल कर जनपद के सातों विधानसभा में सपा का परचम लहराया है। उसी हौसले को कायम रखते हुए विधान परिषद चुनाव में भी समाजवादी झण्डे को बुलन्द कर भाजपा को शिकस्त देकर पिछला इतिहास बरकरार रखना है। वही सपा के विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला ने कहा कि मैं भी गाजीपुर के ही मिट्टी में पला बढ़ा हूँ। विपक्षी हतास होकर अफवाह फैला रहे है कि मैं बाहरी हूँ। मुहम्मदाबाद तहसील का मूल निवासी हूँ। बस मेरा कारोबार भदोही में है। वहाँ मौजूद जन प्रतिनिधियों से निवेदन करते हुये श्री शुक्ला ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद व मेहनत से हमलोग चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतेगें।उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंजेब खां, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन यादव, जमानियां प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बबलू यादव सहित सैकड़ो प्रधान, बीडीसी सदस्य, सभासद व जिला पंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में एक की मौत तीन गम्भीर घायल
Next: यूक्रेन से बेटी पहुंची गांव, लोग हुए गदगद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.