Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बोर्ड परीक्षा में लापवाही पर होगी जेल-डीएम

ब्यूरो 21-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220321-WA0011

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी एम.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सभी केन्द्र व्यवस्थापक, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, सचल दल के प्रभारी, स्टेटिंक मजिस्ट्रेट, वाहय् केन्द्र के व्यवस्थापन एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में स्वामी सहजानन्द पी0जी0 कालेज में सोमवार को बैठक सम्पन्न की।

उन्होंने कहा कि 24 मार्च से प्रारम्भ होकर 12 अप्रैल तक संचालित इस परीक्षा में कोई भी छात्र/छात्रा, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य कार्मिक परीक्षा केन्द्र के अन्दर पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं जायेंगे। सभी परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरा की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल पर रोक लगाने तथा परीक्षा की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 के प्राविधानों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं भी सामूहिक नकल की सूचना प्राप्त होने पर इन प्राविधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा उन्होने केन्द्र व्यवस्थापन को निर्देश दिया कि परीक्षा निष्पक्ष एवं नकल विहीन होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने व पाये जाने पर तत्काल जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 229 परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात तथा जोनल 10 तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट 35 तैनात किये गये हैं। पूरे जिले में धारा-144 लागू है। परीक्षा केन्द्र के एक किलोमीटर के भीतर फोटो कांपियर एवं स्कैनर की दुकान परीक्षा अवधि में प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा केन्द्र के बाहर 100 मीटर तक अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होगी। शौचालय एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय तथा विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि परीक्षा के समय विद्युत वाधित न हो एवं 24 घण्टे तक बिजली की व्यवस्था रखी जाय तथा कक्षो में लाईट की व्यवस्था पूर्ण की जाय। परीक्षा के समय सी.सी.टी.वी. की फुटेज लागातर संचालित होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के आस-पास परीक्षा अवधि में लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर परीक्षा स्थल पर नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण एवं व्यवस्था कार्य में लगे अध्यापक एवं केन्द्र अधीक्षक को लोकसेवक माना गया है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र की निगरानी करायी जायेगी। सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अवांछित भीड़ जमा न रहने के लिये उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल की शिकायत टोल फ्री नम्बर-18001805310 एवं 18001805312 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कण्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है, दूरभाष नम्बर-0548-2221180 पर एवं मोबाइल नम्बर-9532663494 पर परीक्षा सम्बन्धी कोई भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त सभी कक्ष निरीक्षक पहचान पत्र एवं आधार कार्ड के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विषय से सम्बन्धित अध्यापक परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रश्नपत्र परीक्षा केन्द्र पर लोहे की आलमारी में डबल लाक में रखे जायेंगे, जिसकी एक चाभी केन्द्र व्यवस्थापक तथा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को सी.सी.टी.वी. कैमरे की निगरानी मे रखा जायेगा तथा उन्हें खोलते समय सी.सी.टी.वी. कैमरे की रिकार्डिंग अवश्य करायी जायेगी। वाट्सप के माध्यम से किसी प्रकार की गलत मैसेज व अफवाये फलाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुये सेनेटाइजर, हैण्डवाश, थर्मल स्कैनिंग, पल्स आक्सीमीटर एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जायेगा। परीक्षा केन्द्र पर सभी शिक्षकों, कार्मिकों, परीक्षार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र की सफाई विशेष रुप से शौचालय, पेयजल की समुचित व्यवस्था रखी जायेगी। बालिकाओं की चेकिंग केवल महिला शिक्षिका द्वारा ही की जायेगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सभी केन्द्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करें कि परीक्षा समाप्त होने के पश्चात समय से उत्तर पुस्तिकायें पुलिस अभिरक्षा में संकलन केन्द्र पर जमा हो जायें। सभी केन्द्र व्यवस्थापक आवश्यक पुलिस बल के लिये सम्बन्धित थानाध्यक्ष को अवगत करा दें। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 ओ0पी0 राय, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचलदल प्रभारी तथा केन्द्र व्यवस्थापकगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवम दस्तक अभियान को लेकर हुआ टास्क फोर्स की बैठक
Next: पूर्णकालिक सचिव ने किया जेल का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.