Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले-प्रो संजीव सिंह

ब्यूरो 22-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220322-WA0028~2

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोध एवं स्नातकोत्तर हिंदी अध्ययन विभाग के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष द्वारा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के शिक्षार्थियों को बिदाई दी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.संजीव सिंह ने शिक्षार्थियों को कड़ी मेहनत की नसीहत देते हुए कहा कि खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले,खुदा बन्दे से खुद पूंछे बता तेरी रजा क्या है?इसे मंत्र मानकर चलते रहिए सफलता आपके कदम चूमेगी।हिंदी विभाग के प्राध्यापकगण डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, बिपिन कुमार, महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह आदि ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। संस्कृत विभाग की अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी ने शांति पाठ करते हुए व्यवहारिक जीवन की कठिनाइयों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि संघर्ष से रास्ते बनते हैं आप संघर्ष करें सफल होंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने तथा संचालन छात्र विनीता श्रीवास्तव ने किया। शिक्षार्थियों की संस्कृति प्रस्तुति सराहनीय रही।कार्यक्रम में अतुल कुमार शर्मा, मोनिका, भारती, सुमन कुमारी, सुषमा, संगीता, सावित्री, सोनी, नीरज, नीतम, प्रेमा सहित विभागीय सभी छात्र छात्राओं का सहयोग अतुलनीय रहा।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने बच्चों का अन्नप्राशन और जन्मदिन मनाकर किया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ
Next: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान व्यवहार विषयक संगोष्ठी संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.