Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान व्यवहार विषयक संगोष्ठी संपन्न

ब्यूरो 22-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220322-WA0025~2

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान व्यवहार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के समीक्षात्मक अनुशीलन के रूप में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह एवं संचालन डॉ अखिलेश कुमार जायसवाल ने किया।

विषय प्रवर्तन विभागाध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिन्हा द्वारा विस्तृत सूचनात्मक ज्ञान के साथ किया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे अधिकांश लोगों ने ईमानदार पारदर्शी एवं लोक कल्याणकारी सरकार के गठन के लिए मतदान करने की बात कही। इस अवसर डॉ शरद कुमार डॉ विमला देवी एवं डॉ शशि नाथ सिंह को सम्मानित भी किया गया।
बेबाक राय रखने हेतु प्रियंका यादव को प्रथम, नेहा अंजुम को द्वितीय एवं आराधना सिंह एवं यदुवंश मणि सिंह को संयुक्त रूप से तृतीय साथ हेतु भारतीय संविधान की पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले-प्रो संजीव सिंह
Next: विश्व टीबी दिवस(24 मार्च) पर जिलाधिकारी के द्वारा क्षय रोग के मुख्य दो कार्यक्रमों की होगी लांचिंग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.