Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्दल एमएलसी प्रत्याशी के गॉव में पुलिस फोर्स पहुँचे ही अफवाहों का बाजार गर्म

संवाददाता 23-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220323-WA0019

नगसर(गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के अधियारां गाँव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एकाएक जमानियां एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार जमानियां लालजी विश्वकर्मा, बीडीओ जमानियां अरूण कुमार, राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप, लेखपाल सहित रेवतीपुर, नगसर और सुहवल थाने की फोर्स संग धमक पडे। भारी पुलिस बल देख गाँव में अफरातफरी मच गई।

यह खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई कि निर्दल एमएलसी प्रत्याशी व ग्राम प्रधान मदन यादव का घर प्रशासन बुलडोजर से तोडने जा रही है। जिसके बाद अगल बगल गाँव के भारी संख्या में ग्रामीण, सपा पार्टी के कार्यकर्ता सहित जमानियां के विधायक ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक डाक्टर वीरेन्द्र यादव ,मोहम्दाबाद विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव दर्जनों लक्ज़री वाहनों से सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ अधियारां पहुंच गये। जब पता चला कि प्रशासन ग्राम सभा की जमीन पर किए गये कब्जे को हटाने और बनने वाले सामुदायिक शौचालय की जमीन के पैमाइश के लिए पहुँची है तब लोगों ने राहत की साँस ली।राजस्व कर्मियों ने फोर्स की मौजूदगी में जमीन की पैमाईश शुरू कर लोगो से ग्राम सभा की जमीन पर किए गये कब्जे को स्वत: हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद गाँव के लोगों ने प्रशासन के इस पैमाईश को लेकर आपत्ती करने के साथ ही हल्की नोकझोंक शुरू हो गई, जबकि राजस्व कर्मियों ने पैमाईश के साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ उसका सीमांकन कर दिया।

मौके मौजूद एसडीएम जमानियां सहित पुलिस प्रशासन से जमीन की पैमाईश व अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर आपत्ति दर्ज किया, वहीं पैमाईश पूरी होने व कब्जा हटाने के बाद पुलिस प्रशासन मौके से चला गया। वहीं एहतियातन गाँव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

वहीं जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन पार्टी के लोगों को बेवहज परेशान कर रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा‌।
इस मामलें में जमानियां एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि गाँव की जमीन पर किए गये अवैध कब्जे को खाली कराने के साथ ही बनने वाले सामुदायिक शौचालय की जमीन की पैमाईश के बाद सीमाकंन कर ब्लाक को सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तनाव मुक्त रहते हुए शांत मन से प्रश्न पत्रों को हल करें शिक्षार्थी-प्राचार्य प्रो संजीव सिंह
Next: जिलाधिकारी ने टीबी मरीज को गोद लेकर किया विश्व टीबी दिवस का आगाज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.