Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर की चर्चा

ब्यूरो 24-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220324-WA0019

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी नें दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा करते हुए सफलता की रणनीति तैयार की तथा विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों से समन्वयक स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी हुई है, सभी गतिविधियां पुनः विस्तृत कार्ययोजना बनाकर संचालित की जानी है तथा इसी गाईडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को संपन्न कराए जाने हैं। सम्बन्धित विभाग समय से सभी कर्मचारियों के प्रशिक्षण को कराना सुनिश्चित कराएं। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण कराने में गंभीरता दिखाएं, इसमे किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होने बताया कि विगत वर्षों की भॉति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगो की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियानं दिनांक 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण दिनांक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 जनपद मंे चलाया जायेगा। जिसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास, नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, पशुपालन, दिव्यांग शक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई सूचना विभाग ब्लाक, नगर पंचायत आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित गाइडलाइन के अनुसार इस अभियान को मूर्त रूप प्रदान करेगे। दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर-घर दस्तक देंगी तथा साफ-सफाई पर सभी को जागरूक करेंगी। बुखार, कुपोषित, दिमागी बुखार तथा टीबी एंव अन्य बिमारियों से ग्रसित व्यक्त्यिों को चिन्हितेे करते हुए इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर देंगी। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नाली, नालो की साफ- सफाई, पशु बाड़े के आसपास की सफाई, दवा छिड़काव आदि कार्यं कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो में जन जागरूकता अभियान को बढावा देने हेतु ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक खुली बैठक आयोजित करते हुए संचारी रोग नियंत्रण हेतु एक अभियान चलाकर लोगो मे जागरूकता लायी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी0पी0 सिन्हा एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया कक्षवार निरीक्षण
Next: शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.