Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने टीबी मरीज को गोद लेकर किया विश्व टीबी दिवस का आगाज

ब्यूरो 24-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220324-WA0005

ग़ाज़ीपुर। टीबी हारेगा भारत जीतेगा इसी स्लोगन के साथ जनपद में विश्व टीबी दिवस का आगाज किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जिला चिकित्सालय में दीप प्रज्वलन कर गोद लिए हुए टीबी मरीज को पोषण पोटली देकर किया।

आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगी को गोद लेने का अभियान मुख्य रूप से रहा। जिसके तहत जनपद के करीब 700 मरीजों को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही निजी संस्थानों के द्वारा गोद लेकर उन्हें दवा खिलाने के प्रति जागरूक करना हैं। उनके ठीक होने तक प्रतिमाह पोषण पोटली उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखना है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार 15 दिनों तक खांसी आए तो बलगम की जांच करा लेनी चाहिए।क्योंकि बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो खासी आने के बाद भी जांच कराने से कतराते हैं। जिसके चलते उनकी बीमारी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। और क्रिटीकल हो जाती है। ऐसे में इसका जांच और जांच के बाद निशुल्क इलाज ही इसका एकमात्र विकल्प है। ऐसे में आप शर्माए नहीं बल्कि टीबी रोग के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं । इसका इलाज जिला अस्पताल के साथ ही जनपद के 14 ब्लॉकों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी निशुल्क रूप से दिया जाता। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोद लिए हुए टीबी मरीज को अपना मोमेंटो देकर सम्मानित करने का भी काम किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि साल 2025 तक जनपद को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत आज जिलाधिकारी के द्वारा दो तरह के कार्यक्रम की लांचिंग की गई है। जिसमें जनपद में चिन्हित किए गए सात सौ टीबी मरीज को जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा गोद लिया जाना है। जिसमें खुद जिलाधिकारी ने 2 मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें पोषण पोटली भी उपलब्ध कराया।

डीपीसी डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर टीबी की सेवाओं का विस्तार हेतु 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक कुल 21 दिन विशेष अभियान चलाकर क्षय रोगियों को खोजे जाने और उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड करना शामिल है। जिससे अधिक से अधिक रोगियों का निशुल्क इलाज कराया जा सके और साल 2025 तक जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

आज के इस कार्यक्रम में डॉ के के वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ उमेश कुमार, डॉ मनोज सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विनय दुबे, चाई के मणिशंकर, अनुराग पांडे, सुनील वर्मा, वेंकटेश प्रसाद संजय सिंह यादव, रविप्रकाश सिंह, श्वेताभ गौतम, अंजु सिंह, संगीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्दल एमएलसी प्रत्याशी के गॉव में पुलिस फोर्स पहुँचे ही अफवाहों का बाजार गर्म
Next: वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ज्ञानोद कुमार करेंगे शिविर का उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.