Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना भेदभाव के विधानसभा का होगा चौमुखी विकास-विधायक ओमप्रकाश सिंह

संवाददाता 24-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220324-WA0013

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के पकडीतर राम लीला मैदान में पूर्व मंत्री एवं नव निर्वाचित विधायक ओम प्रकाश सिंह का नागरिक अभिनंदन एवं जनता से होली मिलन का कार्यक्रम बुद्धवार की शाम आयोजित किया गया।

जिसमें गांव सहित अगल बगल गांव के लोग शामिल हुए।उक्त अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा पूर्व मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश सिंह को मां कामाख्या का चित्र एवं तलवार भेंट किया गया। अपने स्वागत से गदगद हो सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि तलवार रक्षा का प्रतीक है। मां मुझे इतना संबल दें कि हर निर्बल की रक्षा कर सकूं। आप सब ने विधानसभा चुनाव में मुझे एक बार फिर से सेवा का मौका देते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैं वादा करता हूँ कि यदि इसी तरह से आपका आशीर्वाद बना रहा तो जमानिया का चौमुखी विकास बिना भेदभाव किए करूंगा। इस अवसर पर सुप्रिसद्ध लोक गायक चंद्रभान की टीम द्वारा होली गीत एवं चैता की मनोहारी प्रस्तुति की गई।
उक्त अवसर पर गहमर प्रधान बलवंत सिंह बाला, हे राम सिंह, कामदेव सिंह, मार्कण्डेय सिंह, एडवोकेट धीरेंद्र सिंह, एडवोकेट अशोक सिंह, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, मुन्ना सिंह, इरशाद अंसारी, नौशाद अंसारी, सुनील सिंह, सुरेंद्र यादव, राजाराम यादव, गपक, मनोज, बड़क आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गगनभेदी जयकारे से गूंज उठा बाबा का दरबार
Next: बहुचर्चित अपहरण कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.