Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस सेवा लोगों के जीवन के लिए बनी बरदान

ब्यूरो 25-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220325-WA0008

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आम जन के लिए निशुल्क रुप से दी गई एंबुलेंस सेवा लोगों के जीवन हितकारी साबित होता दिख रहा है। जैसा कि पूर्व में कई बार डॉक्टर और इलाज के अभाव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती सड़कों के किनारे या अन्न स्थानों पर बच्चों को जन्म दे दिया करती थी। लेकिन 102 और 108 एंबुलेंस की सेवा प्रदान हो जाने के बाद अब गर्भवती का प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में या फिर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में कराए जाने हेतु ईएमटी को पूर्व से प्रशिक्षित किया गया है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला 23 मार्च दिन बुधवार को जब 102 एंबुलेंस के लिए मर्दानपुर ब्लॉक मनिहारी से फोन किया गया। कुछ मिनट के बाद 102 एम्बुलेंस बताए गए लोकेशन पर पहुंची। और जब स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चली लेकर रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।

102 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि मर्दानपुर ग्राम सभा से 102 एंबुलेंस के लिए काल आया और बताया गया कि शांति देवी पत्नी रामू राम निवासी मर्दानपुर जिसे प्रसव पीड़ा बढ़ गया है। इसकी जानकारी दी गई और जानकारी होते ही पायलट कन्हैया यादव और उस में तैनात ईएमटी संतोष यादव मौके के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट में ही उक्त लोकेशन पर पहुंचे और जब वह गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के लिए लेकर चले ,लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण ईएमटी संतोष यादव के द्वारा एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा। प्रसव पश्चात जच्चा और बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने जच्चा और बच्चा को स्वस्थ बतलाया।

एंबुलेंस के अंदर प्रसव हो जाने पर पहले तो परिवार वाले काफी भयभीत नजर आए। लेकिन जब वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डॉक्टर ने जच्चा और बच्चा को देखा और बताया कि दोनों स्वस्थ हैं। तब परिजनों ने भी खुशी की लहर दौड़ी और उन लोगों ने पायलट और ईएमटी को धन्यवाद भी दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइलेरिया के नाइट ब्लड सर्वे के तहत मोहम्दाबाद से 508 लोगों की ब्लड की भेजे गए सैंपल
Next: राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सीखे व्यहार ने प्राचार्य बनने में निभाई अहम भूमिका-प्रो संजीव सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.