Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

युवाओं में कौशल विकास की शिक्षा जीवनोपयोगी-डॉ मदन गोपाल सिंहा

ब्यूरो 26-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220326-WA0011

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा संचालित सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का प्रारंभ शिविरार्थियों प्रार्थना के प्रारम्भ हुआ। कुमारी अंकिता यादव ने सुमधुर कंठ से स्वयं सेवक सेविकाओं को प्रार्थना तत्पश्चात योगा कराया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने शिविरार्थियों को स्वस्थ जीवन का गुर सिखाया। स्वयं सेवक सचिन सिंह यादव ने प्राणायाम अनुलोम विलोम कपालभाति पद्मासन सूर्य नमस्कार आदि के बारे में जानकारी देते हुए इसका अभ्यास कराया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में शिविरार्थियों द्वारा साफ सफाई की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार मिश्र ने स्वच्छता अभियान के शिविरार्थियों का नेतृत्व किया। इसमें अभिषेक यादव अनुज कुमार अरुण कुमार शिवम देशपांडे विक्की पांडे धर्मवीर गुप्ता मोनू यादव अमित कुमार आकाश कृष्ण कन्हैया जी चौरसिया की भूमिका सराहनीय रही।


इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं के साथ महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार एवं आसपास में स्वच्छता अभियान को चलाया। इस स्वच्छता अभियान में पूजा कुमारी यादव रंजना कुमारी यादव शैलेंद्र यादव खुशबू विश्वकर्मा लक्ष्मी कुमारी सुनीता कुमारी आदि शिविरार्थियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
बौद्धिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने कौशल विकास युवाओं के लिए जीवनोपयोगी बताए हुए कहा कि जीवन में हुनरमंद व्यक्ति ज्यादा कारगर साबित होता है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं का व्यक्तित्व विकास है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से भारत की विशाल युवा शक्ति व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक समस्याओं के निदान से अपने अंदर कौशल का विकास कर सकती है।राष्ट्र के उन्नयन हेतु भविष्य में सब उत्तरदायित्व अपने कंधों पर ले। याद रखो तुम अपने भविष्य के निर्माता हो। आप वसुधैव कुटुंबकम के साथ आदर्श को चरितार्थ करते हुए दुनिया का नेतृत्व करें। जैसे सत्य को कहने के लिए किसी शपथ की जरूरत नहीं होती नदियों को बहने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं होती। बढ़ते हैं जमाने में अपने मजबूत इरादों पर उन्हें अपनी मंजिल पाने के लिए किसी रथ की जरूरत नहीं होती। स्वच्छता अभियान प्रेरक पोस्टर प्रतियोगिता में सुप्रिया वर्मा प्रथम, कु प्रीति द्वितीय एवं अभिषेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका वर्मा, द्वितीय स्थान प्रियंका यादव एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से नेहा अंजुम एवं दिलीप कुमार को मिला। कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ विमला देवी, रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह, मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह आदि की उपस्थिति रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी समारोह 26 मार्च को
Next: तहसील परिसर में कैंटीन व अन्य दुकानों की नीलामी 29 मार्च को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.