Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास कार्याे की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

ब्यूरो 26-03-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220326-WA0026

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्याे की समीक्षा बैठक राइइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आरपेशन कायाकल्प, सामुदायिक/व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एंव अन्य शासन की विकास परक योजनाओ की समीक्षा की। आपरेशन कायाकल्प योजना में भेजी गयी सूचना मे भिन्नता होने के कारण पंचातयती विभाग एवं विकास खण्ड अधिकारियों को गुगल शीट पर डाटा मिलान कर सही कराने का निर्देश दिया उन्होने कहा कि जो भी सूचना गुगल शीट पर भरी जायेगी वही मान्य होगी इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए इसे तत्काल सही करा ले। समीक्षा के दौरान आपरेशन कायाकल्प मे विद्यालयो मे लगाये जाने वाले टाईलिंग, फर्नीचर तथा यूरीनल की प्रगति कम पायी गयी जिसपर उन्होने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक विद्यालय के एक-एक प्वाईट का रीव्यू करते हुए एक अभियान चलाकर 15 अप्रैल तक के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करेगे। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतो में बनाये जाने वाले पंचायत भवनो, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास .खण्ड अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया तथा जहा जहा धनाभाव की स्थिति है वहां धनावंटन हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया तथा जहां जहा निर्माण हो चुके है उसका जीओ टैगिंग अवश्य कराया जाये। सामुदायिक शौचालयो का प्रचार-प्रसार भी हो जिससे लोगो को पता चले तथा उसका उपयोग हो। उन्होने कहा कि सामुदायिक शौचालयो पर कही कही ताला बन्द होने सम्बन्धित सूचना प्रकाश मे आ रहा है यह कत्तई बरदास्त नही किया जायेगा। सामुदायिक शौचालय का निर्माण लोगो के उपयोग के लिए हुआ है। जिलाधिकारी ने बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निमार्ण की प्रगति जानी जिसमें देवकली मे 600, बिरनो मे 500 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण नही होने तथा करण्डा में अभी तक 54 प्रतिशत ही निर्माण कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिन-जिन विकास खण्डो मे व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्य अवशेष है उसे समस्त सहायक खण्ड विकास अधिकारी एक अभियान चलाकर पूरा करेगे। तत्पश्चात उन्होने 2020-2021 तथा 2021-22 के प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास के निर्माण की समीक्षा की जिसमें वर्ष 2020-21 प्रधान मंत्री आवास में जखनिया, मनिहारी , कासिमाबाद,बाराचावर, सैदपुर, भावरकोल तथा मुख्य मंत्री आवास में सैदपुर , कासिमाबाद, जखनिया, बिरनो , भावरकोल तथा वर्ष 2021-22 में प्रधानमत्री आवास में कासिमाबाद, बाराचवर, मनिहारी, मरदह भावरकोल तथा मुख्यमंत्री आवास में सैदपुर, कासिमाबाद,बाराचवर, रेवतीपुर की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त हिदायत के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया ।
तत्पश्चात उन्होने जनपद में छुट्टा पशुओ के संरक्षित किये जाने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे धूम रहे छुटटा पशुओ को पकड़कर गो-आश्रय स्थल मे संरक्षित तथा जनपद में बनाये जा रहे पशुबाड़ा की जानकारी ली जिसपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में 103 पशुबाड़ा बनाया जाना है जिसमे अभी तक 24 का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसपर उन्होने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए एक सप्ताह मे शत-प्रतिशत निर्माण कराने तथा पशुबाडे में वृक्षारोपरण का भी निर्देश दिया तथा उन्होने यह भी कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है इस लिए पशुओ के चारे, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। पशु चिकित्सक समय-समय पर पशुओ की जांच करते रहेगे, कोई भी पशु भूख, प्यास से मरने न पाये इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अब चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। सभी अधिकारी अब अलर्ट मोड मे आ जाये तथा अपने-अपने मूलभूत कार्याे पर ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्य करे। पिछले सभी कार्योे का रीव्यू कर ले जो पिछले चुनाव के दरमियान छूटे हुए है। जो-जो लक्ष्य है उसके सापेक्ष अभी तक क्या-क्या कार्य हुए है और कौन-कौन से कार्य अभी बाकी है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, पी डी डी आर डी ए बाल गोविन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी , पशु चिकित्साधिकारी ई ओ नगर पालिका एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: गंगा दूतों ने ठाना है, मां गंगा को स्वच्छ बनाना है

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.